घूमते रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, पुलिस को नहीं लगी भनक

जागरण टीम बिदकी कृषि कानून के विरोध में सपा की किसान यात्रा का शुभारंभ पार्टी के प्रदे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 06:07 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 06:07 PM (IST)
घूमते रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, पुलिस को नहीं लगी भनक
घूमते रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, पुलिस को नहीं लगी भनक

जागरण टीम, बिदकी : कृषि कानून के विरोध में सपा की किसान यात्रा का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नोनारा गांव के शहीद स्थल से किया। सोमवार को जहानाबाद विधान सभा ने पूरे दिन किसानों के बीच सभाओं का दौर चला। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूरा काफिला जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में घूमता रहा। पुलिस को इसकी भनक शाम को लगी। उत्तम ने कहा मंगलवार को भारत बंद के लिए व्यापारियों से भी समर्थन मांगा है।

आजादी की लड़ाई के दौरान 2 फरवरी 1931 को नोनारा गांव में किसानों से जबरन लगान वसूली करने वाले तत्कालीन तहसीलदार की हत्या कर दी गई थी। यह बड़ा किसान आंदोलन था। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यहां पर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित कर किसानों को संबोधित किया। उन्होंने आजादी के दौरान किसानों के संघर्ष की याद दिलाई। इसके साथ लोहिया, डा. आंबेडकर, सरदार पटेल, चौधरी चरण सिंह के किसानों को लेकर विचार साझा किए। प्रदेश अध्यक्ष ने कलाना, रनूपुर, देवमई बैठका चौराहे व जहानाबाद में किसानों के मध्य सभाएं कीं। 20 गाड़ियों के काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष पूरे दिन किसानों की सभाएं कर व्यापारियों से भारत बंद में दुकानें बंद करने की अपील करते रहे। बैठका चौराहे पर बकेवर पुलिस पहुंची। हालांकि उनको रोका नहीं गया। सभा कर प्रदेश अध्यक्ष काफिले के साथ जहानाबाद निकल गए। प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा, आबिद हसन, विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल पप्पू, भोला नाथ उत्तम सहित अन्य सपाई शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी