सपा और कांग्रेस भी जिपं अध्यक्ष में उतारेंगे प्रत्याशी

जागरण संवाददाता फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ राजनीति तेज हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:32 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:32 PM (IST)
सपा और कांग्रेस भी जिपं अध्यक्ष में उतारेंगे प्रत्याशी
सपा और कांग्रेस भी जिपं अध्यक्ष में उतारेंगे प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ राजनीति तेज हो गई है। संख्या बल में सबसे आगे भाजपा को चुनौती देने के लिए सपा व कांग्रेस भी तैयारी में लग गए हैं। सियासी तिकड़म के बाद राजनीतिक दल चुनाव में जीत गए बागियों को भी साथ में लाने की कवायद शुरू कर दी है।

पंचायत की सबसे शीर्ष संस्था जिला पंचायत की कुर्सी हथियाने के लिए समीकरण साधे जाने लगे हैं। राजनीतिक दल से हटकर धनबल से सदस्यों को पाले में लाने की कवायद की जा रही है। किस दल को अध्यक्ष पद में कौन दावेदार होगा यह तो समय ही बताएगा लेकिन कुछ दिग्गज सामने आकर तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा में दावेदारों की संख्या अन्य दलों से कुछ ज्यादा ही है। जिला पंचायत की दस सीटों में जीत हासिल कर भाजपा सबसे आगे है। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने कहा कि हाईकमान के निर्णय के अनुसार चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। निर्दलीयों का पूरा समर्थन भाजपा के साथ है। सपा के उपाध्यक्ष अरूणेश पांडेय ने कहा कि सपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल किया है और सात उनके बागी चुनाव जीते है जिनकों मना लिया जाएगा। कहा कि संख्याबल से सपा सबसे मजबूत है और अध्यक्ष की सीट पर सपा का ही कब्जा होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा अध्यक्ष पद के लिए दावा किए जाने की संस्तुति मिल गयी है। उन्होंने कहाकि पांच जिला पंचायत सदस्य चुनाव में जीत कर आए हैं और तमाम निर्दल जिला पंचायत सदस्य उनके संपर्क में हैं। इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष का पुख्ता दावा पेश करेंगे।

chat bot
आपका साथी