गणित ओलिपियाड में सोमेश्वर ने हासिल किया 9वां स्थान

संवाद सूत्र खखरेड़ू क्षेत्र के बरएपुर गांव स्थित श्री साधूशरण सिंह और श्लेष शिक्षा ग्रुप की ओ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:42 PM (IST)
गणित ओलिपियाड में सोमेश्वर ने हासिल किया 9वां स्थान
गणित ओलिपियाड में सोमेश्वर ने हासिल किया 9वां स्थान

संवाद सूत्र, खखरेड़ू : क्षेत्र के बरएपुर गांव स्थित श्री साधूशरण सिंह और श्लेष शिक्षा ग्रुप की ओर से संचालित विद्यालय के पूर्व छात्र सोमेश्वर मिश्र ने आल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता यूनाइटेड इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिपियाड परीक्षा 2020 में उत्तर प्रदेश में 9वां और राष्ट्रीय स्तर पर 265वां स्थान प्राप्त किया है। मेधावी ने बताया कि उनका लक्ष्य एमबीए में सफलता अर्जित करना है।

सोमेश्वर ने कहा कि बरएपुर गांव स्थित विद्यालय से पांचवीं उत्तीर्ण करने के बाद वह प्रयागराज आ गए। उनके बड़े भाई ज्ञानेश्वर मिश्र, लखनऊ यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे हैं। पसंदीदा विषयों के बारे में बताया कि गणित व विज्ञान उनका पसंदीदा विषय है। मेधावियों के स्वजन को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्लेष कुमार सिंह व शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा।

chat bot
आपका साथी