जय श्रीराम का जयघोष करते निकली शोभा यात्रा

संवाद सूत्र, हथगाम: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार को छिवलहा कस्बे में राम भक्तों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:41 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:41 PM (IST)
जय श्रीराम का जयघोष करते निकली शोभा यात्रा
जय श्रीराम का जयघोष करते निकली शोभा यात्रा

संवाद सूत्र, हथगाम: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार को छिवलहा कस्बे में राम भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली। भगवान राम, लक्ष्मण व माता जानकी की झांकी सजाकर निकाली गई। जय श्रीराम के जयघोष से छिवलहा कस्बा की गलियां गूंज उठी।

हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा, विहिप, आरएसएस व अन्य हिदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता हेतु शोभा यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में एकत्र राम भक्तों ने जय श्रीराम का जयघोष करते हुए कस्बा की गलियों में भ्रमण किया। कई समाजसेवी संगठनों ने शोभा यात्रा में सहभागिता निभाई। भगवान राम का जयघोष करते रामभक्तों ने मंदिर निर्माण में आमजन से मंदिर निर्माण में सहयोग का आह्वान किया। भाजपा कार्यकर्ता रामू बाजपेयी, कमलेश तिवारी, मनभावन शास्त्री, महेश द्विवेदी, गौरव चौहान, विनय ठाकुर, राज मिश्र आदि लोग रहे। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की ओर से प्रचारक अमित जी, जिला संचालक मोतीलाल, खण्ड कार्यवाहक अभिषेक सिंह, हिमांशू, अभिषेक शर्मा, अभिषेक गुप्त, शुभम गुप्त आदि रहे। ----

वृद्ध मां ने समर्पित की जमा पूंजी

खागा: नगर निवासी संघ के नगर सह विभाग कार्यवाह कृष्णस्वरूप सिंह की वृद्ध माताजी ने निजी खर्च के लिए जमा पूंजी 11 हजार रुपये गुरुवार को श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों को भेंट की। स्वर्णिम कौशल नगर कार्यवाह के अलावा अन्य कई लोग रहे।

chat bot
आपका साथी