संपत्ति बंटवारे के विवाद में चले धारदार हथियार, नौ जख्मी

संवाद सूत्र थरियांव (फतेहपुर) क्षेत्र के रामपुर इमादपुर में संपत्ति बंटवारे के विवाद को ले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:16 PM (IST)
संपत्ति बंटवारे के विवाद में चले धारदार हथियार, नौ जख्मी
संपत्ति बंटवारे के विवाद में चले धारदार हथियार, नौ जख्मी

संवाद सूत्र थरियांव (फतेहपुर) : क्षेत्र के रामपुर इमादपुर में संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच जमकर कुल्हाड़ी चली। इसमें दोनो पक्षों से चाचा-भतीजों समेत नौ लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने और जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

रामपुर इमादपुर निवासी श्रीराम पासवान का संपत्ति बंटवारे को लेकर भतीजों रामसजीवन और स्वजन से झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच कुल्हाड़ी चलने लगी। एक पक्ष से श्रीराम पासवान, बेटी अंजूदेवी, छेद्दी देवी, दामाद जितेंद्र व दूसरे पक्ष से राजकरन, रामसजीवन, जबर व धीरेंद्र जख्मी हो गए। एसओ नंदलाल सिंह का कहना था कि दोनो पक्षों के बीच घर व भूमि बंटवारे को लेकर मारपीट हुई है। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी