नौ को आएंगे शक्तिपुत्र, भवन का करेंगे उद्घाटन

जासं फतेहपुर शहडोल मध्य प्रदेश के आश्रम से चलकर आठ दिसंबर को शक्तिपुत्र महराज अपनी ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:18 PM (IST)
नौ को आएंगे शक्तिपुत्र, भवन का करेंगे उद्घाटन
नौ को आएंगे शक्तिपुत्र, भवन का करेंगे उद्घाटन

जासं, फतेहपुर : शहडोल मध्य प्रदेश के आश्रम से चलकर आठ दिसंबर को शक्तिपुत्र महराज अपनी जन्मस्थली भदबा पहुंचेंगे, जहां अपनी पैतृक भवन में निर्मित शक्ति सेवा भवन धर्मशाला का उद्घाटन नौ दिसंबर को करेंगे। रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज में हुई महाआरती के बाद कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी रामबिहारी शुक्ल ने कहा कि शक्तिपुत्र महराज दतौली यमुना पुल से मुत्तौर, सिधांव, बहुआ व शाह से होते हुए भदबा पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, राधेश्याम पाल, चंद्रपाल पाल, अवधेश गुप्त, अजय कुशवाहा, सर्वेश गुप्त, निर्भय सिंह, राजकुमारी, शशी गुप्ता गायत्री सिंह आदि रहीं।

chat bot
आपका साथी