तीन मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल, भर्ती

संवाद सहयोगी बिदकी अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:36 PM (IST)
तीन मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल, भर्ती
तीन मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल, भर्ती

संवाद सहयोगी, बिदकी : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में इलाज के बाद तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली के जनता गांव निवासी जितेंद्र कुमार बाइक से साले राहुल के साथ बाइक से बिदकी आए थे। घर लौटते समय जनता मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उधर अमेना गांव निवासी रामगोपाल बाइक से गांव के ही महादेव के साथ असोथर थाने के बसेड़ी गांव ससुराल गए थे। वापस ससुर चिटू के साथ लौटते समय रावतपुर नहर पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जाफरगंज थाने के सराय गांव निवासी सुभाष मिश्रा बाइक से गांव के दयाशंकर के साथ बहुआ जा रहे थे। बंधवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिदकी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान रामगोपाल, महादेव व सुभाष मिश्रा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

chat bot
आपका साथी