फतेहपुर में पत्नी, सास-ससुर सहित सात लोगों पर लूटपाट का मुकदमा किया दर्ज

संवाद सूत्र जाफरगंज विवाहिता पर मायके वालों के साथ मिलकर ससुराल में तोड़फोड़ कर 22

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 11:19 PM (IST)
फतेहपुर में पत्नी,  सास-ससुर सहित सात लोगों पर लूटपाट का मुकदमा किया दर्ज
फतेहपुर में पत्नी, सास-ससुर सहित सात लोगों पर लूटपाट का मुकदमा किया दर्ज

संवाद सूत्र, जाफरगंज : विवाहिता पर मायके वालों के साथ मिलकर ससुराल में तोड़फोड़ कर 22 हजार रुपये नकदी लूट ले जाने, पति के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने एक वर्ष बाद कोर्ट के आदेश पर घटना का मुकदमा दर्ज किया है।

कस्बा जाफरगंज निवासी आनंदी प्रसाद ओमर के पुत्र ओम प्रकाश की शादी जनपद मिर्जापुर के कटरा जेल रोड निवासी अजय कुमार की पुत्री अनामिका के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों के रिस्तों में खटास आ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि विवाहित मायके चली गई। इस पर ओम प्रकाश ने संबध विच्छेद का मुकदमा कर दिया। आरोप है कि 15 दिसंबर 2019 विवाहिता पिता अजय कुमार , मां बसंती देवी, बहन सोनम व रोशनी, चाचा गोपाल व रिस्तेदार बलराम के साथ आई। सभी ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विवाहिता ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए पति के साथ मारपीट की। कमरे में रखा बक्सा तोड़कर उसमें रखे 22 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। विवाहिता के पति ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। पर पुलिस ने पति-पत्नी का विवाद बता मामले को टरका दिया था। इस पर न्याय पाने के लिए विवाहिता के पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कोर्ट के आदेश पर विवाहिता अनामिका, पिता, मां, बहन, भाई, चाचा सहित सात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, लूटपाट व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंटरनेट मीडिया में बीडीओ के खिलाफ टिप्पणी, दी शिकायत

संवाद सूत्र, किशुनपुर: विजयीपुर ब्लाक में तैनात खंड विकास अधिकारी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में एक व्यक्ति ने गलत टिप्पणी की। गुरुवार शाम बीडीओ ने इसका संज्ञान लिया। बीडीओ ने किशुनपुर थाने में शिकायत दी है। एक स्थानीय ग्रुप में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीडीओ के लिए उसमे गलत टिप्पणी कर दी। शाम साढ़े तीन बजे बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए एडमिन से अपने को ग्रुप से बाहर निकालने का आग्रह किया। उसके बाद बीडीओ ने किशुनपुर थानाध्यक्ष के नाम लिखी शिकायत में टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही। एसओ पंधारी सरोज का कहना था मोबाइल पर खंड विकास अधिकारी से वार्ता हुई है। उन्होंने शुक्रवार को थाने आकर तहरीर देने की बात कही है। दोषी व्यक्ति के विरुद्ध जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी