संकट के बाद दुरुस्त हुईं सेवाएं, बढ़ गईं सुविधाएं

जागरण संवाददाता फतेहपुर बीते मार्च और अप्रैल में कोरोना जब तांडव मचा रहा था तब अस्पताल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:16 PM (IST)
संकट के बाद दुरुस्त हुईं सेवाएं, बढ़ गईं सुविधाएं
संकट के बाद दुरुस्त हुईं सेवाएं, बढ़ गईं सुविधाएं

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बीते मार्च और अप्रैल में कोरोना जब तांडव मचा रहा था, तब अस्पताल की सेवाएं दगा दे गईं थीं। यहां न तो मुकम्मल सुविधाएं थी और न ही सेवा देने व्यवस्था। अब जब कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना तेज हो गई है तो पिछली गलतियों से सीख लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने न सिर्फ सेवाओं को दुरुस्त किया गया है, बल्कि आम से खास के लिए सुविधाएं भी बढ़ा दी है। ताकि संकट के समय में मरीजों की जान बचाई जा सके।

बात दूसरी लहर के दौरान की है, तब अस्पताल में आक्सीजन की सुविधा सिलिडर पर आधारित थी। आक्सीजन के अभाव में यहां मरीज की सांसे फूल जाती थी। अब जिला अस्पताल में आक्सीजन की त्रिस्तरीय सुविधा बनाई गई है। आक्सीजन सिलिडर के अलावा यहां पर 48 आक्सीजन कांस्ट्रेटर मशीनें खरीदी गई हैं, साथ ही अस्पताल प्रशासन के पास खुद का आक्सीजन प्लांट हो गया है। यह प्लांट एक मिनट में 200 लीटर आक्सीजन का उत्पादन करता है। इसी तरह यहां पर बंद पड़ी आइसीयू सुविधा को को भी उपकरणों से लैस कर दिया गया है। आठ बेड का आइसीयू बनकर तैयार हो गया है। सुविधाएं बढ़ाने के नाम पर अस्पताल प्रशासन ने यहां पर ट्रूनाट मशीनों से कोरोना जांच, कोरोना सुरक्षा के साथ ओटी की व्यवस्था भी की है। खास बात यह है कि अस्पताल में तब सिर्फ 120 बेड थे लेकिन अब सामान्य बेडों में 30 का इजाफा किया गया है। आइसीयू संचालन को दिया प्रशिक्षण

आठ बेड का आइसीयू यहां चल सके इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने इस यूनिट में काम करने के लिए कर्मचारियों और डाक्टरों को प्रशिक्षित भी कराया है। ताकि किसी भी जरूरत पर इसका उपयोग करके मरीज की जान बचाई जा सके। आने वाले समय में इसका बड़ा लाभ मिलेगा। मरम्मत कराकर ठीक कराए प्राइवेट रूम

जिला अस्पताल में यूं तो आठ प्राइवेट रूम थे, लेकिन मरम्मत के अभाव में यह खराब थे। दूसरी लहर से सबक लेते हुए इन्हें ठीक कराया गया है, ताकि जरूरत में इनका उपयोग किया जा सके। अब यह रूम ठीक हो चुके हैं। फिलहाल इनमें आपरेशन वाले मरीज भी भर्ती करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

जिला अस्पताल में तीसरी लहर के लिए पचास बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बना दिया गया है। ताकि तीसरी लहर के दौरान इसका उपयोग किया जा सके। पहले सिर्फ जनरल बेड पर सभी तरह के मरीज भर्ती किए जाते थे। अब यह नई व्यवस्था बनाई गई है। इससे बड़ी सुविधा मिलेगी। पहले की अपेक्षा अब कई सुविधाएं बढ़ गई हैं। सरकार के निर्देश पर लगातार सुविधा बढ़ाने का काम जारी है। 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड, आइसीयू, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक, जैसी सुविधाएं अब जिला अस्पताल में निर्बाध रूप से मिलेंगी।

डा. प्रभाकर, सीएमएस, जिला अस्पताल

chat bot
आपका साथी