एससी-एसटी भाजपा के साथ, फिर बनेंगी सरकार

जागरण संवाददाता फतेहपुर उप्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य किशनलाल सुदर्शन ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:31 PM (IST)
एससी-एसटी भाजपा के साथ, फिर बनेंगी सरकार
एससी-एसटी भाजपा के साथ, फिर बनेंगी सरकार

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : उप्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य किशनलाल सुदर्शन ने कहा, इस वर्ग के वोटों का दोहन तो सबने किया, लेकिन सच्चा सम्मान भाजपा ने दिया। बसपा और सपा सत्ता का ख्वाब भूल जाएं, क्योंकि वर्ष 2022 में फिर यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही और योगी ही सूबे के सीएम होंगे।

आयोग के सदस्य लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से कहा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए जितना काम भाजपा ने किया आज तक कोई दूसरी पार्टी नहीं कर पाई। इससे पहले उन्होंने डाक बंगले में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों से वार्ता की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे और यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। अस्पताल के कर्मचारियों से बात की और सीएमओ को बुलाकर सफाई कर्मचारियों के वेतन व पेंशन की समस्याएं सुलझाने का निर्देश दिया। शाम को मलिन बस्ती तुराबअली के पुरवा में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर अभिजीत भारती जिला प्रवक्ता, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष देवनाथ धाकड़े, ओम प्रकाश, मुकुल कुमार, प्रदीप कुमार, संजय नाहर, मुकेश भारती व हरिओम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी