रक्षासूत्र बंधवाकर दिया बेटी बचाओ का संदेश

जागरण संवाददाता फतेहपुर सौभाग्यशाली हैं वो परिवार जिनके आंगन में बेटियों की चहक हो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:55 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:04 AM (IST)
रक्षासूत्र बंधवाकर दिया बेटी बचाओ का संदेश
रक्षासूत्र बंधवाकर दिया बेटी बचाओ का संदेश

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: सौभाग्यशाली हैं वो परिवार, जिनके आंगन में बेटियों की चहक होती है। रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम ,विश्वास, उनकी रक्षा व सुरक्षा के संकल्प और समर्पण का त्योहार है। आइये सभी संकल्प लें कि हम सब बेटी बचाओ के अभियान को आगे बढ़ाएंगे और प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाएंगे। यह सोंच है 2012 के आइएएस अफसर एवं जिले के डीएम संजीव सिंह की। सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व उन्होंने पूरे उत्साह के साथ परिवार समेत मनाया। बेटी सांविका उर्फ मौली से स्वयं व पत्नी श्वेता सिंह के रक्षासूत्र बंधवाया। उन्होंने कहा कि देश में विकृत मानसिकता के कारण लोग बेटियों को कोख में ही मार रहे हैं। इससे न सिर्फ समाज में असंतुलन की स्थिति पैदा हो गयी है, बल्कि बेटियों की कमी होती जा रही है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान को आंदोलन के रूप में बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील जनपद के लोगों से की।

chat bot
आपका साथी