गो पूजा कर वितरित किए सैनिटाइजर और मास्क

जागरण टीम फतेहपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन को भाजपाइयों ने अनूठे अं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:02 PM (IST)
गो पूजा कर वितरित किए सैनिटाइजर और मास्क
गो पूजा कर वितरित किए सैनिटाइजर और मास्क

जागरण टीम, फतेहपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन को भाजपाइयों ने अनूठे अंदाज में मनाया। केक काटने की परंपरा से इतर भाजपाई गोशालाओं में गोमाता की सेवा करने जा पहुंचे तो कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर और मास्क का वितरण कर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की। शहर से लेकर गांव तक भाजपाइयों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सीएम के लंबा जीवन देने की कामना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा तमाम पदाधिकारियों के संग रारा गोशाला पहुंचे। तहसीलदार विदुषी सिंह ने उन्हें गोशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। गोशाला में घूमकर उन्होंने गायों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ बारी-बारी से सभी गायों को सीएम के जन्म दिन के मौके पर मिठाई खिलाई। मिठाई खिलाने के बाद उन्होंने गायों के लिए हरा चारा डाला। उन्होंने गोशाला के लिए 11 हजार रुपये की चेक तहसीलदार, बीडीओ ओपी मिश्रा को सौंपी। साथ में महामंत्री पुष्पराज पटेल, कोषाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी, प्रवक्ता विवेक श्रीवास्तव, भगवत सिंह राणा, दुर्गा प्रसाद मिश्र, नीरज तिवारी, रणधीर सिंह, धीरज तिवारी आदि रहे। बिदकी में मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशी पटेल की अगुवाई में नगर के लंका रोड, मीरखपुर, रुरवा, छिपहटी, पैगंबरपुर, पुरानी बिदकी में घर-घर सैनिटाइजर और मॉस्क का वितरण किया। कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए। हाथ धुलने, काढ़ा पीने की लोगों को सलाह दी। मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने बताया यह मास्क व सैनिटाइजर वितरण अभियान तीन दिन चलेगा। इस मौके पर सोमवती निषाद, पूरन सिंह, संगीता तिवारी, दीपू सोनी, उर्मिला सोनी, मंजू साहू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी