'समाजवादी पार्टी करती प्रबुद्धजनों का सम्मान'

जागरण संवाददाता फतेहपुर शहर के राधा नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी प्रबुद्ध सम्मेल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:56 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:56 PM (IST)
'समाजवादी पार्टी करती प्रबुद्धजनों का सम्मान'
'समाजवादी पार्टी करती प्रबुद्धजनों का सम्मान'

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर के राधा नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनोज पांडेय भी पहुंचे। अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने की। वहीं, असनी पुल पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का समाजवादियों ने स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में परशुराम जयंती पर छुट्टी घोषित थी जिसे भाजपा ने निरस्त कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों व साथियों से गांव गांव तक जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार व नीतियों को बताने के लिए कहा। सपा जिला उपाध्यक्ष अरुणेश पांडेय ने जनपद की एक विधानसभा क्षेत्र से ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने की बात कही। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष द्विवेदी, कविता अग्निहोत्री, अनु मिश्रा, विजय सिंह एडवोकेट, कपिल यादव, मुन्ना बाबू यादव, सत्यम अवस्थी, दलजीत निषाद, जिला महासचिव डीजी कुशवाहा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी