जिम्मेदारों के संग गृह और जलकर वसूली की हुई समीक्षा

जागरण संवाददाता फतेहपुर नगर पालिका दफ्तर में गृह और जलकर वसूली की समीक्षा बैठक सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:35 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:35 PM (IST)
जिम्मेदारों के संग गृह और जलकर वसूली की हुई समीक्षा
जिम्मेदारों के संग गृह और जलकर वसूली की हुई समीक्षा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : नगर पालिका दफ्तर में गृह और जलकर वसूली की समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित की गयी। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कोरोना संकट के बीच की गयी वसूली की बिदुवार समीक्षा की। जिम्मेदारों की ओर से निभाए गए दायित्व पर असंतोष व्यक्त किया गया। कर अधीक्षक को निर्देशित किया कि कर वसूली के लिए बिलों का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराया जाए। जनता कोरोना संकट झेल रही है इसके बीच शहर के विकास के लिए वसूली में तेजी लाई जाए। भवन मालिकों से मिलकर उन्हें कर अदायगी के लिए तैयार किया जाए। कोई दिक्कत आने पर उसका समाधान निकाला जाए और जनता को संतुष्ट किया जाए। वसूली के काम में तेजी लाकर उसे मुकाम तक पहुंचाकर विकास कार्य में योगदान किया जाए। इस मौके पर कर अधीक्षक शमसाद जुबैर, संग्रहकर्ता सैफुद्दीन, गोपाल, सुनील द्विवेदी, आसाराम मौर्य,मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी