नमन यात्रा में याद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद

जागरण टीम फतेहपुर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव में भारतीय तिब्ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:19 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:19 PM (IST)
नमन यात्रा में याद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद
नमन यात्रा में याद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद

जागरण टीम फतेहपुर : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल साइकिल यात्रा निकाल कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर रहे है। 17 साइकिल सवारों की नमन यात्रा गुरुवार को जिले पहुंची तो यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। भारत मां के जयकारों के बीच जवानों ने देश भक्ति का जोश भरा।

कमांडेट परविदर सिंह व टीम लीडर आस्कर हुसैन ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी पहुंचाना है। ताकि आजाद भारत की युवा पीढ़ी को उस दौर की मुश्किलों के बारे में भी जानकारी हो सके। यात्रा जलपाईगुड़ी से पटना होकर रायबरेली पहुंची थी, जहां से डलमऊ होकर यात्रा हुसेनगंज पहुंची, जहां एचएन बहुगुणा इंटर कालेज में यात्रा का स्वागत किया गया। साइकिल से जल रहे जवानों को फूला-माला पहनाकर उनका मुंह भी मीठा कराया गया। इसके बाद यात्रा का स्वागत आरएस एक्सल इंग्लिश स्कूल में स्कूली बच्चों ने पुष्प वर्षा के बीच यात्रा का स्वागत किया और स्कूल संचालक मयूर गुप्ता ने प्रतीक चिन्ह देकर यात्रा में शामिल जवानों का स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल के धर्मेंद्र कुमार, आकांक्षा आदि रहे। इसके बाद मलवां में मोहन मिष्ठान प्रतिष्ठान के संचालक नरेश गुप्ता सदस्यों का फूल-माला से स्वागत किया। यात्रा फतेहपुर होकर कानपुर के लिए कूच कर गई। यात्रा में सुरेश बहादुर, इरफान, कुलदीप, जितेंद्र, अरविद कुमार आदि शामिल रहे। यात्रा प्रमुख ने बताया कि यात्रा दो अक्टूबर को दिल्ली में समाप्त होगी।

chat bot
आपका साथी