खरीद में मंडल में मिला दूसरा स्थान

जासं फतेहपुर गेहूं खरीद में जिला प्रयागराज मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। डिप्टी आरएमओ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:13 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:13 PM (IST)
खरीद में मंडल में मिला दूसरा स्थान
खरीद में मंडल में मिला दूसरा स्थान

जासं, फतेहपुर : गेहूं खरीद में जिला प्रयागराज मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। डिप्टी आरएमओ रमेश कुमार ने कहा, जिले में इस साल 61 हजार सात सौ एमटी गेहूं खरीदा गया। जबकि प्रयागराज जनपद 70 हजार चार सौ एमटी गेहूं खरीद कर मंडल में पहले स्थान पर रहा। 41 हजार 2 सौ एमटी गेहूं की तौल के साथ प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। कहा, मंडी से जो टोकन जारी हुए उन सभी किसानों का गेहूं खरीदा गया है। इस साल पिछले साल की तुलना में छह हजार सात सौ एमटी गेहूं की तौल अधिक हुई हैं। जिला खरीद अधिकारी/ एडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने कहा कि गेहूं खरीद बढ़ेगी इसका कोई आदेश नहीं आया। मंगलवार की शाम तक मंडियों के अंदर जितने किसानों का गेहूं पहुंच गया था वह खरीदा गया है, किसी को वापस नहीं होना पड़ा। जो लोग मंडी के बाहर रहे वह जरूर वापस ले गए हैं।

chat bot
आपका साथी