संक्षेप में पढि़ये फतेहपुर की चार खबरें

पुल में अंधेरा बना परेशानी फतेहपुर शहर के 50 नंबर ओवर ब्रिज में अंधेरा पसरा रहता

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:46 PM (IST)
संक्षेप में पढि़ये फतेहपुर की चार खबरें
संक्षेप में पढि़ये फतेहपुर की चार खबरें

पुल में अंधेरा बना परेशानी

फतेहपुर : शहर के 50 नंबर ओवर ब्रिज में अंधेरा पसरा रहता है। नगर पालिका प्रशासन इस पुल में प्रकाश व्यवस्था नहीं करा पा रहा है। जिसके चलते लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। रात पहर का अंधेरा दुर्घटना का कारण हो जाता है। जासं चंद दिनों में उखड़ गई सड़क

फतेहपुर : शहर के बिदकी बस स्टाप के पास नगरपालिका प्रशासन द्वारा छह माह पूर्व गड्ढे पाटकर सड़क बनवाई गई थी। यह सड़क फिर से उखड़ गई और सड़क के गड्ढे परेशानी बनरहे हैं। चकाचक सड़क के बीच गड्ढों से हादसों का अंदेशा बना रहता है। जासं फुटपाथ पर खड़े होते वाहन

फतेहपुर : पुरानी तहसील के सामने फुटपाथ पर दोनों तरफ सैकड़ों की तादाद में दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े हो जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। आए दिन जाम की समस्या गहराती जा रही है। जरूरी काम से निकले लोग लेट लतीफी का शिकार हो रहे हैं। जासं चोर परिषदीय स्कूलों को बना रहे निशाना

फतेहपुर : चोरों के लिए चोरी करने के लिए परिषदीय विद्यालय मुफीद जगह हो गए हैं। विद्यालय के सिलेंडर, भट्ठी और सोलर पैनल की चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सबसे ज्यादा चोरी की घटनाएं चौडगरा क्षेत्र में हुई हैं। जासं

chat bot
आपका साथी