संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की तीन खबरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन धाता छत्रपति शिवाजी वाहिनी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुपम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 07:45 PM (IST)
संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की तीन खबरें
संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की तीन खबरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

धाता : छत्रपति शिवाजी वाहिनी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुपम सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वंतत्रदेव सिंह का जन्मदिन मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। दीपनारायण तिराहे पर एक्सीलेंट कंप्यूटर सेंटर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। अनुपम सिंह, इमरान अहमद, विवेक सिंह, रोहित जोशी, सीबू, अमित सिंह, गुड्डू सिंह आदि रहे। - संसू

सरसई माइनर में खांदी कटने से घुसा पानी

खागा : ऐरायां ब्लाक के सरसई माइनर में एक महीने के अंदर शनिवार को चौथी बार खांदी कट गई। सरसई व नौबस्ता रोड के मध्य खांदी कटने से खेतों के साथ ही सड़क किनारे बने घरों के अंदर नहर का पानी घुस रहा है। कुलदीप यादव, कौशल प्रताप, अवधेश बाजपेई, अरविद पाल आदि लोगों का कहना था नहर विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। एसडीएम प्रह्लाद सिंह को जरिए दूरभाष लोगों ने शिकायत दी है। - संस

खंदक में पलटा ट्रैक्टर, चालक घायल

धाता : थाना क्षेत्र के भुइयन बाबा देवस्थान के सामने शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भूला गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अर्जुन कोरी पुत्र केदारनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। घायल ने बताया कि अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के चक्कर हादसा हो गया। - संसू

chat bot
आपका साथी