संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की चार खबरें

महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन जहानाबाद सपा नेत्री कविता अग्निहोत्री ने महंगाई के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 07:42 PM (IST)
संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की चार खबरें
संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की चार खबरें

महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन

जहानाबाद : सपा नेत्री कविता अग्निहोत्री ने महंगाई के विरोध में प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी के प्रतिनिधि कैलाश नारायण शर्मा के आवास के सामने धरना दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सपाइयों को हटाया। इस दौरान विनय अग्रहरि, शिवम अग्निहोत्री आदि रहे। संसू

एक गिरफ्तार, गांजा मिला

जोनिहां : कोतवाली के जोनिहां कस्बा निवासी दीपू सोनी को चौकी इंचार्ज ऋषभ कुमार सिंह ने दिलावलपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपित के पास से 1.2 किग्रा गांजा मिला है। संसू दो वारंटी दबोचे

बिदकी : कोतवाली के एसआइ इजहार अहमद ने सैरपुर गांव निवासी जावेद खान उर्फ मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहा था। उधर खजुहा चौकी इंचार्ज विद्या प्रकाश ने पॉस्को एक्ट के फरार चल रहे आरोपित अमन निवासी नरैचा को गिरफ्तार किया है। संसू

चुनाव 25 को

बिदकी : शिक्षक कल्याण परिषद का चुनाव 25 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय जोनिहां में होगा। चुनाव की कार्रवाई पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी। यह जानकारी मन्नी लाल सोनकर ने दी है। संसू

chat bot
आपका साथी