गूंजेंगे राम-नाम, 108 जगहों पर मानस पाठ का पंजीकरण प्रारंभ

जागरण संवाददाता फतेहपुर एक साथ 108 घरों में मानस पाठ आयोजित करने की पहल की तैयारिय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:56 PM (IST)
गूंजेंगे राम-नाम, 108 जगहों पर मानस पाठ का पंजीकरण प्रारंभ
गूंजेंगे राम-नाम, 108 जगहों पर मानस पाठ का पंजीकरण प्रारंभ

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: एक साथ 108 घरों में मानस पाठ आयोजित करने की पहल की तैयारियों ने अब जोर पकड़ लिया है। आचार्य कुलम् के संस्थापक विनोद शुक्ल ने बताया कि मानस का पाठ जो भी व्यक्ति कराना चाहते हैं, उनका पंजीयन उनके कार्यालय में किया जा रहा है। मानस पाठ के लिए आचार्यों की सुविधा उनका संस्थान देगा, और एक साथ 108 घरों में एक साथ पाठ आयोजित करके कोरोना से मुक्ति और विश्व कल्याण की प्रार्थना प्रभु से की जाएगी।

कार्यक्रम को महामारी प्रोटोकाल के बीच संपन्न करने को लेकर एक बैठक भी 29 अक्टूबर को एक बैठक बांके बिहारी मंदिर में बुलाई गयी है। इस बैठक में शहर आचार्य, नागरिक, प्रबुद्ध भक्तजनों को भी आमंत्रित किया गया है। इस दिन यहां पाठ कराने की इच्छा रखने वाले भक्तों का पंजीकरण भी किया जाएगा। अष्टोत्तर सत रामचरित पाठ का आयोजन 4 नवंबर को किया जाएगा, जो 24 घंटे के बाद पांच नवंबर को खत्म होगा।

chat bot
आपका साथी