खेती से तरक्की कर दूसरों को दिखाई राह

संवाद सूत्र थरियांव परंपरागत खेती से निकल कर वैज्ञानिक आधार पर व्यवसायिक खेती तरक्की का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 07:22 PM (IST)
खेती से तरक्की कर दूसरों को दिखाई राह
खेती से तरक्की कर दूसरों को दिखाई राह

संवाद सूत्र, थरियांव : परंपरागत खेती से निकल कर वैज्ञानिक आधार पर व्यवसायिक खेती तरक्की का जरिया बन रही है। नवाचार खेती करने वाले आठ किसानों को रविवार को थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले व गोष्ठी में सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ है। पहले किसानों को लाठियां खानी पड़ती थी अब उन्हें खाद व बीज आसानी से मिलता है।

उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय कृषि मेले व गोष्ठी का आयोजन थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र में किया है। रविवार को गोष्ठी के पहले दिन क्षेत्र के किसानों को बुलाकर मेले में जानकारी दी गई और विभिन्न स्टालों के माध्यम से उन्हें अच्छी फसल पैदावार के लिए प्रेरित किया। दतौली के किसान रामलखन ने ड्रिप सिचाई के जरिए एपल बेर का उत्पादन कर तरक्की की राह पकड़ी है, और जनपद के अन्य किसानों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत किया है। इसी तरह इरादातपुर के रामनरेश मौर्य ने झोपड़ी में मशरूम, नहरखोर के संतोष कुमार ने मसाला मिर्च की खेती, असवार तारापुर की शालिनी देवी ने शहद उत्पादन, समसपुर के महेंद्र सिंह ने गन्ना, पेरी गांव के मोहम्मद रफीक ने प्याज और मुसईपुर के जुगराज सिंह ने लहसुन तथा नरौली के अनिल कुमार उन्नतिशील खेती करके तरक्की का रास्ता अन्य किसानों को दिखाया है। उपरोक्त किसानों को मॉडल किसान के रुप में शाल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को जैविक खाद प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा, केंद्र सरकार किसानों का हित चाहती है, किसान कानून में कहीं भी एमएसपी खत्म करने की बात नहीं है। सिर्फ झूठा भ्रमण फैलाया जा रहा है। पिछले 60 सालों में जिले को जितना पानी नही मिला उतना बीते सात सालों में मिला है। किसानों का एक दल सोमवार को सहफसली मॉडल देखने के लिए ऐरायां ब्लाक जाएगा। इस मौके पर एडीएम न्यायिक विनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह यादव, केंद्र प्रभारी डॉ.आरके सिंह, डॉ. नौशाद आलम, डॉ. देवेंद्र स्वरूप, डॉ संजीव शर्मा, डॉ. साधना वैश्य,अल्का कटियार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अंशू पांडे व भाजपा नेत्री अपर्णा सिंह गौतम, रघुबीर लोधी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी