गंगा नदी में डूबी गर्भवती, 11 घंटे बाद मिला शव

संवाद सूत्र चौडगरा (फतेहपुर) शनिवार शाम मवेशियों को पानी पिलाने गई मजदूर की गर्भवती पत्नी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:44 PM (IST)
गंगा नदी में डूबी गर्भवती, 11 घंटे बाद मिला शव
गंगा नदी में डूबी गर्भवती, 11 घंटे बाद मिला शव

संवाद सूत्र, चौडगरा (फतेहपुर) : शनिवार शाम मवेशियों को पानी पिलाने गई मजदूर की गर्भवती पत्नी गंगा नदी में डूब गई। महिला का शव दूसरे दिन 11 घंटे बाद गंगा नदी की झाड़ियों में फंसा मिला।

कल्यानपुर थाने के गुनीर गांव के मजरा रामदीन का डेरा गंगा से दो सौ मीटर दूरी पर बसा है। शनिवार की शाम पांच बजे गांव के मोती निषाद की पत्नी सुनीता घर से मवेशी लेकर गंगा नदी में पानी पिलाने गई थी। महिला भैंस को नहलाने के लिए पानी में गई और गहरे बहाव में डूब गई। देर शाम मवेशी पानी से निकल घर पहुंच गए लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला। इस पर संदेह होने पर स्वजन ने गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश शुरू की लेकिन रात होने पर स्वजन घर लौट गए।

झाड़ियों में फंस गया था शव

रविवार को प्रात: पांच बजे फिर से गोताखोरों की मदद से महिला की गंगा में तलाश शुरू हुई। दो घंटे बाद महिला का शव गंगा में खड़ी एक झाड़ी में फंसा मिला। ससुर छोटेलाल की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि महिला की गंगा में डूबने से मौत हुई है। दिवंगत का पति पंजाब प्रांत के चंडीगढ़ में मजदूरी करता है।

मजदूरी कर परिवार पालता है पेट

दिवंगत के तीन बच्चों में दो पुत्रियां आठ वर्षीय निशा व दो वर्षीय छोटकी, एक पुत्र छह वर्षीय दीपक है। मां की मौत से बच्चे बेहाल रहे। दिवंगत ससुर छोटेलाल ने बताया कि पूरा परिवार मजदूरी करता है। यहां गंगा की कटरी में सब्जी की खेती कर परिवार चलाते हैं।

chat bot
आपका साथी