प्रधान जाएंगे लखनऊ, रोक कर दिखाएं सरकार

जागरण संवाददाता फतेहपुर 28 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डेन में आयोजित प्रधानों के धरने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:31 PM (IST)
प्रधान जाएंगे लखनऊ, रोक कर दिखाएं सरकार
प्रधान जाएंगे लखनऊ, रोक कर दिखाएं सरकार

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : 28 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डेन में आयोजित प्रधानों के धरने को बुधवार को राष्ट्रीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक यादव ने जिले में धार दी। कहा, सरकार धरने को विफल करने में जुटी है, लेकिन शासन-प्रशासन चाहे जितना दम लगा ले प्रधान लखनऊ जाएंगे।

उन्होंने कहा, लखनऊ कूच के लिए संगठन ने हर जिले में बसों का इंतजाम किया था, लेकिन सरकार की ओर से धरने को विफल करने को लेकर चली जा रही चालों को लेकर हर न्याय पंचायत में एक-एक कार लगाई गई है। सरकार से संगठन की मुख्य मांगे हैं कि पंचायत सहायक और सामुदायिक शौचालय के कर्मचारियों का मानदेय सरकार अलग से दे, जिला स्तर पर प्रधान बंधु का गठन हो और मासिक बैठक डीएम-एसपी के साथ कराई जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू, स्वामीशरण पाल, भोला आदि मौजूद रहे।

धरने में न लें भाग, संगठन वैधानिक नही ं: डीपीआरओ

शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने 28 को हो रहे धरने को लेकर एक पत्र डीएम को भेजा है। पत्र में राष्ट्रीय प्रधान संगठन अवैधानिक करार दिया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने पत्र का संज्ञान लेते हुए सभी प्रधानों को धरने में प्रतिभाग न करने को पत्र जारी किया है, साथ ही कहा कि इस संगठन को कोई आधार नहीं है।

chat bot
आपका साथी