15 घंटे से बिजली की आपूर्ति गुल, संकट से घिरे उपभोक्ता

संवाद सूत्र असोथर मौसम भले ही खुशनुमा हो गया है लेकिन कस्बे में 15 घंटे से गुल बिजली की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:56 PM (IST)
15 घंटे से बिजली की आपूर्ति गुल, संकट से घिरे उपभोक्ता
15 घंटे से बिजली की आपूर्ति गुल, संकट से घिरे उपभोक्ता

संवाद सूत्र, असोथर : मौसम भले ही खुशनुमा हो गया है लेकिन कस्बे में 15 घंटे से गुल बिजली की आपूर्ति ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। सुबह से आपूर्ति की राह ताकते हुए शाम हो गई। बिजली न आने से लोग संकट में गिरे रहे। लोगों के घरों में अंधेरा छाया रहा। इसके चलते उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी रही है।

कस्बे में पावर हाउस दिनभर ठूंठ बना रहा है। लोग आपूर्ति का हाल जानने के लिए पावर हाउस की दौड़ लगाते रहे हैं। जहां पर दिक्कत को बताने के लिए कोई जिम्मेदार नहीं मिला। संविदा पर कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि राधानगर पारेषण केंद्र से दिक्कत है। आपूर्ति बड़े पावर हाउस से नहीं मिल पा रही है। इसी लिए क्षेत्र की आपूर्ति बंद है। जेई का फोन नाट रीचेबल बताता रहा है। वहीं शहर के ओमकार नगर मुहल्ले में दिनभर आपूर्ति गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से दिनभर बिजली गुल रहती है। सुबह और शाम पहर पानी भरने के समय आती है। रात में 11 बजे के बाद बिजली की आपूर्ति आती है।

chat bot
आपका साथी