भौतिक पदार्थों के प्रति ममत्व का भाव ही परिग्रह

संवाद सूत्र जहानाबाद कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर में दश लक्षण पर्व के 9वें दिन शनिवार को भगव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:39 PM (IST)
भौतिक पदार्थों के प्रति ममत्व का भाव ही परिग्रह
भौतिक पदार्थों के प्रति ममत्व का भाव ही परिग्रह

संवाद सूत्र, जहानाबाद : कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर में दश लक्षण पर्व के 9वें दिन शनिवार को भगवान महावीर की पूजा अर्चना हुई। मंदिर के पुजारी सर्वेश कुमार जैन ने कहा, भौतिक पदार्थों के प्रति ममत्व का भाव रखना परिग्रह है। अर्थात जब तक भौतिक पदार्थों के प्रति ममत्व कम नहीं होता है, तब तक अकिचन्य धर्म का पालन नहीं हो सकता है। संसारी चीजों जमीन, मकान, पोसा, पशु, गाड़ियां, कपड़े आदि को आवश्यकता से अधिक रखना, इन्हें और ज्यादा बढ़ाने व पाने की इच्छा रखना परिग्रह है। उन्होंने कहाकि यदि महापुण्य के उदय से मिले इस मनुष्य जन्म को भी संसार के पदार्थों विषय भोगों को पाने और अपनाने में बिता दिया, तो फिर आगे तो दु:ख ही दु:ख है। भौतिक पदार्थों की जितनी आवश्यकता हो जीवन यापन करने के लिए उतना ही परिग्रह करो। तभी अकिचन धर्म को धारण कर सकते हो।

chat bot
आपका साथी