जिलाध्यक्ष बनीं पूनम, कार्यकारिणी घोषित

जागरण संवाददाता फतेहपुर कायस्थ मंच ट्रस्ट की महिला विग की घोषणा सोमवार को की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:36 PM (IST)
जिलाध्यक्ष बनीं पूनम, कार्यकारिणी घोषित
जिलाध्यक्ष बनीं पूनम, कार्यकारिणी घोषित

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कायस्थ मंच ट्रस्ट की महिला विग की घोषणा सोमवार को की गई। शिक्षिका पूनम श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष की कमान कमेटी ने सौंपी। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पूनम ने कहा, जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई जाएगी। शोषितों की मदद करना हमारा पहला कर्तव्य होगा।

नई कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष में भावना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, महामंत्री वर्षा श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री रश्मि श्रीवास्तव और रंजना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष में मधु श्रीवास्तव तथा संरक्षिका के रूप में पद्मिनी श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई। सादे समारोह में जिला कमेटी में स्थान पाए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

chat bot
आपका साथी