अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

संवाद सहयोगी खागा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथियां जल्द ही घोषित हो जाएंगी। शांतिपूर्ण चुना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 05:52 PM (IST)
अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

संवाद सहयोगी, खागा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथियां जल्द ही घोषित हो जाएंगी। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों संग बैठक करके सभी से शांति पूर्ण चुनाव में सहयोग की अपील कर रहे हैं।

रविवार को धाता थानाध्यक्ष उपेंद्रनाथ राय ने धाता कस्बा, नरसिंहपुर कबरहा व कल्याणपुर कचरौली गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। एसओ ने बैठक में मौजूद निवर्तमान ग्राम प्रधानों, गणमान्य नागरिकों तथा व्यापारियों से आह्वान किया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने से सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करें। एसओ ने कहा, शांति पूर्ण चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले उपद्रवियों की सूची बनाकर इन्हें पाबंद किया जाएगा। विजयीपुर ब्लाक के मड़ौली गांव में तहसीलदार शशिभूषण मिश्र तथा एसओ पंधारी सरोज ने ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए सभी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से जुड़ी नियम-कानून की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी