पुलिस ने रोका यातायात, बच्चे और राहगीर परेशान

जागरण संवाददाता फतेहपुर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले को निकालने के लिए पुि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 06:03 PM (IST)
पुलिस ने रोका यातायात, बच्चे और राहगीर परेशान
पुलिस ने रोका यातायात, बच्चे और राहगीर परेशान

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले को निकालने के लिए पुलिस कर्मियों ने यातायात रोक दिया। आलम ये रहा कि पुलिस की हेकड़ी की जनता शिकार हुई तो स्कूली बसों को घंटों खड़ा कराए रखा गया। इससे लोग गर्मी में परेशान दिखे। लोगों का कहना था कि डिप्टी सीएम को दिक्कत न हो इसके लिए जनता की परवाह नहीं की गई।

शहर के बुलेट चौराहा, पत्थर कटा, पटेल नगर जैसे इलाकों में सुबह पहर से पुलिस के जवान और दारोगा मुस्तैद रहे। किसी की बाइक अथवा कार आगे बढ़ी तो पुलिसिया कोपभाजन बनना पड़ा। सुबह साढ़े 10 बजे से लोगों का बुलेट चौराहा से पत्थर कटा, पत्थर कटा से पटेल नगर और पटेल नगर से प्रेक्षागृह होते हुए कचहरी नहीं घुसने दिया गया। पुलिस की इस कार्यशैली से दफ्तर और दुकान जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस के पहरे ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों के कदम रोग दिए। बुलेट चौराहे, पटेल नगर, कचहरी गेट और पत्थर कटा चौराहे पर जाम जैसी स्थिति रही। डिप्टी सीएम के आवागमन का रास्ता छोड़कर पुलिस ने किसी को घुसने नहीं दिया। जिसने प्रयास किया उसे अपमानित करके छोड़ा गया। स्कूली बसों में फंसे बच्चों को लेने के लिए कई अभिभावक पैदल पहुंचे। निर्माणाधीन सड़क को पालिका ने कराया चकाचक

पटेल नगर से पत्थर कटा के बीच डिवाइडर युक्त सड़क बन रही है। डिप्टी सीएम के कलेक्ट्रेट पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने यही रास्ता चुना था। अधिशासी अधिकारी मीरा सिंह, सहायक अभियंता जगदीश प्रसाद, अवर अभियंता अमित कुमार जायसवाल सहित अफसर सड़को चकाचक करने के लिए टीम के साथ जुटे रहे। मानव श्रम और बुलडोजर की मदद से काम होता रहा है।

chat bot
आपका साथी