लड़की के नाबालिग होने पर पुलिस ने शादी रुकवाई

संवाद सूत्र गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में वधू पक्ष बरातियों के अगवानी के लिए सारी तैयारियां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:13 PM (IST)
लड़की के नाबालिग होने पर पुलिस ने शादी रुकवाई
लड़की के नाबालिग होने पर पुलिस ने शादी रुकवाई

संवाद सूत्र, गाजीपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में वधू पक्ष बरातियों के अगवानी के लिए सारी तैयारियां कर ली थी और खानपान की व्यवस्था भी कर ली थी। उसी बीच किसी ने चाइल्ड लाइन को लड़की के नाबालिग होने की सूचना दे दी। इस पर पहुंची पुलिस ने लड़की की हाईस्कूल के अंकपत्र देखे तो लड़की नाबालिग थी जिस पर पुलिस ने शादी रुकवा दी। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि बरात भी क्षेत्र से ही आनी थी। लड़की के साढ़े 17 वर्ष उम्र होने की वजह से चाइल्ड लाइन के सदस्यों के हस्तक्षेप पर शादी रुकवा दी गई है। लड़की के पिता को एक वर्ष बाद बेटी की शादी करने के लिए कहा गया है। लड़की वालों की सूचना पर वर पक्ष बरात लेकर गांव नहीं आया।

chat bot
आपका साथी