लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और गंदगी को लेकर जताई चिता

जागरण संवाददाता फतेहपुर मानव लोक अधिकार सेवा संस्थान की बैठक रविवार को जिला कार्याल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 May 2019 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 06:24 AM (IST)
लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और गंदगी को लेकर जताई चिता
लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और गंदगी को लेकर जताई चिता

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : मानव लोक अधिकार सेवा संस्थान की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष इंजी. बीएम सिंह ने कहाकि पर्यावरण का संरक्षण प्रभावी ढंग से होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान प्रशासन चलाए। खाली होने वाली जमीन में वृहद पैमाने पर पौधरोपण कराया जाए। इससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। विशिष्ठ अतिथि प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह ने कहाकि शहर में गंदगी का बोलबाला है। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। जिससे जलभराव एवं मच्छरों का आतंक है। बदबूदार नालियों से लोगों को दिक्कत हो रही है। अध्यक्षता कर रहे संतोष सचान ने कहाकि मौजूदा समय में शहर से लेकर गांव तक के तालाब सूखे पड़े हुए हैं। शासन से इन्हें भरवाने का आदेश है लेकिन यह कार्य नहीं हो रहा है। जिससे पशु-पक्षियों और मवेशियों को प्यास बुझाने में दिक्कत आ रही है। बैठक में सूरज पाल सिंह, हयात अहमद, सुनीता मिश्रा, मयंक सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी