आज से पटरी पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों को राहत

जागरण संवाददाता फतेहपुर मंगलवार (आज) को प्रात से प्रयागराज के सूबेदारगंज से पैसेंजर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:17 PM (IST)
आज से पटरी पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों को राहत
आज से पटरी पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों को राहत

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : मंगलवार (आज) को प्रात : से प्रयागराज के सूबेदारगंज से पैसेंजर ट्रेन कानपुर तक पटरी पर दौड़ेगी। इससे कानपुर और प्रयागराज का अपडाउन करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। इसके पूर्व सात अप्रैल से इंटरसिटी का संचालन चल रहा है।

जनरल टिकट सेंटर के सुपरवाइजर महेंद्र गुप्ता ने बताया कि सूबेदारगंज से फतेहपुर मुख्यालय सुबह 8.50 पर पैसेंजर ट्रेन रुकेगी। फिर कानपुर रवाना हो जाएगी। कानपुर से वापसी पर फतेहपुर स्टेशन में शाम 4.50 पर पैसेंजर रुकेगी। बताया कि किराया मेल एक्सप्रेस के हिसाब से 50 किमी. दूरी में 30 रुपये के हिसाब से लिया जाएगा। कहा, 13 अप्रैल से 30 जून 2021 पैसेंजर चलाई जाएगी। इसी तरह इंटरसिटी ट्रेन भी 30 जून तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी