यमुना नदी में पानी बढ़ने से पांटून पुल डूबा

संवाद सहयोगी खागा किशुनपुर व दांदो घाट के मध्य यमुना नदी पर बने पांटून पुल क्षतिग्रस्त होने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:27 PM (IST)
यमुना नदी में पानी बढ़ने से पांटून पुल डूबा
यमुना नदी में पानी बढ़ने से पांटून पुल डूबा

संवाद सहयोगी, खागा: किशुनपुर व दांदो घाट के मध्य यमुना नदी पर बने पांटून पुल क्षतिग्रस्त होने से बांदा-फतेहपुर के मध्य आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे खराब स्थिति बांदा जनपद से आने वाले मरीजों को हो रही है। कमासिन, बबेरू व अन्य दूसरी जगहों से फतेहपुर व कानपुर आदि शहरों तक जाने वाले मरीजों को चार पहिया वाहन से राजापुर, महेवा होकर 50 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है।

प्रयागराज संगम स्नान में पर्याप्त पानी की उपलब्धता को देखते हुए प्रमुख नदियों में बीते दिनों बांध से पानी छोड़ा गया था। यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से किशुनपुर कस्बा व दांदो घाट के मध्य बने पांटून पुल के दोनों ओर कच्चा रास्ता बह गया। विभागीय कर्मचारियों ने एक दिन मरम्मत के बाद पुल पर आवागमन शुरू करा दिया। मंगलवार रात जलस्तर और बढ़ गया। मिट्टी कटान के साथ ही दोनों ओर पुल धंस गया। पांटून पुल पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से नाव का संचालन शुरू किया गया। पैदल राहगीर, बाजार आने वाले ग्राहक तथा दैनिक कर्मचारियों को नाव पर जोखिम लेकर नदी पार करना पड़ता है। किराना कारोबारी प्रदीप अग्रवाल, बर्तन व्यापारी गुड्डू, सब्जी विक्रेता राजू व रईश तथा गल्ला आढ़ती दुर्गा गुप्त का कहना था जब से पांटून पुल पर आवाजाही ठप हुई है दुकानों पर सन्नाटा रहता है। कारोबारियों का कहना था देरी से बने पांटून पुल पर आधी-अधूरी सामग्री लगाई गई है। पर्याप्त सामग्री न होने की वजह से पांटून पुल पर दोनों ओर कच्चा रास्ता बनाना पड़ता है। यमुना नदी में बाढ़ की वजह से अक्सर कच्चा रास्ता बह जाता है। जल स्तर घटते ही शुरू होगी मरम्मत

पांटून पुल पर कच्चा रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। बीच में एक बार मरम्मत के बाद आवागमन बहाल कराया गया था। लगातार पानी बढ़ने की वजह से दोबारा मरम्मत नहीं कराई गई। जल स्तर में गिरावट आते ही मरम्मत कार्य शुरू होगा।

यूसी विश्वकर्मा, जेई लोक निर्माण विभाग

chat bot
आपका साथी