आनलाइन खरीदारी के विरोध में निकाली पद यात्रा

संस बिदकी खुदरा व्यापार को बचाने के लिए नगर के व्यापारियों ने सपा व्यापार सभा की अपील पर प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:46 PM (IST)
आनलाइन खरीदारी के विरोध में निकाली पद यात्रा
आनलाइन खरीदारी के विरोध में निकाली पद यात्रा

संस, बिदकी : खुदरा व्यापार को बचाने के लिए नगर के व्यापारियों ने सपा व्यापार सभा की अपील पर पदयात्रा निकाली। इसमें आनलाइन खरीदारी के प्रति उपभोक्ताओं को आगाह किया।

नगर के खजुहा चौराहे में समाजवादी व्यापार सभा की अपील पर संदीप गुप्ता के आवास में व्यापारियों ने पद यात्रा निकाली। इसमें शामिल व्यापारियों ने दुकानदारों से ही सामान की खरीदारी करने की अपील की। पदयात्रा खजुहा चौराहे से मेन बाजार, फाटक बाजार से होते हुए बजाजा गली में समाप्त हुई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, शोएब खान, सपा नगर अध्यक्ष रफात न्यारिया, अनीस डायमंड, इकरार बेग, कमलेश ओमर, गोरे गुप्ता, यूनुस खान व पप्पू अहमद आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी