डेढ़ सौ बेड तैयार, वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार

जागरण संवाददाता फतेहपुर कोरोना की बढ़ती रफ्तार में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश शासन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:11 PM (IST)
डेढ़ सौ बेड तैयार, वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार
डेढ़ सौ बेड तैयार, वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कोरोना की बढ़ती रफ्तार में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश शासन ने दिए हैं, जिसके आधार पर जिले में पॉजिटिव मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था जारी है। जिले में अब तक 150 बेड तैयार कर लिए गए हैं, बढ़ती रफ्तार को देखते हुए निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील करने का विचार चल रहा है। हालांकि अभी तक किसी निजी अस्पताल का अधिग्रहण नहीं हुआ है।

थरियांव स्थिति सीएचसी में 30 बेड का एल-वन हास्पिटल बनाया गया था जिसकी क्षमता बढ़ाकर अब पचास कर दी गयी है। यहां 34 मरीज उपचार ले रहे हैं, जिनमें तीन मरीज ऑक्सीजन की जरूरत वाले है। बीते 24 घंटे में दो मरीज गंभीर भी हुए हैं, जिन्हें एल-टू अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। इन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया जाएगा। डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा कि जिले में सक्रिय मरीजों को देखते हुए हम बेड तैयार करा रहे हैं, कोई भी मरीज यदि अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो उसे पूरा उपचार दिया जाएगा। जिले में हल्के लक्षण वाले मरीज अधिक हैं, जिसके कारण उन्हें होम आइसोलेशन पर ही रखा गया है।

chat bot
आपका साथी