अब नकल की तर्ज पर उड़न दस्ते पकड़ेंगे जलती हुई पराली

जागरण संवाददाता फतेहपुर पराली जलाने की बढ़ती घटनओं पर लगाम लगे और पराली जलाने वाले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 04:54 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 04:54 PM (IST)
अब नकल की तर्ज पर उड़न दस्ते पकड़ेंगे जलती हुई पराली
अब नकल की तर्ज पर उड़न दस्ते पकड़ेंगे जलती हुई पराली

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: पराली जलाने की बढ़ती घटनओं पर लगाम लगे और पराली जलाने वाले दंडित भी हों, इसके लिए डीएम ने नई व्यवस्था बनाई है। अब बोर्ड परीक्षा की भांति उड़नदस्ते बनाए गए हैं जो कि गांव गांव घूमकर पराली जलाने की घटनाएं प्रकाश में लाएंगे और दोषी किसानों को दंडित भी कराएंगे। इसके लिए ब्लाकवार उड़नदस्ते गठित किए गए हैं।

जिले में अब तक पराली जलाने के दोष में 46 किसानों पर कार्रवाई की गयी है, बावजूद इसके घटनाएं कम होने बजाय बढ़ रही हैं। यह हाल तब है जब गांव स्तर पर पहले ही कमेटियां बनाई गयी है। घटनाओं को रोकने और दोषी किसानों को दंडित करने के लिए अब डीएम संजीव सिंह ने ब्लाकवार उड़न दस्ते बनाए हैं। यह उड़नदस्ते गांव-गांव छापेमारी करेंगे और पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम करेंगे। खास बात यह है कि उड़नदस्तों में बीडीओ, एडीओ के अलावा थाना पुलिस को भी लगाया गया है। गांव की सूचनाएं चौकीदार, पंचायत मित्र, सफाई कर्मी, आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी ली जाएंगी। अगर यह कर्मचारी सूचनाएं नहीं साझा करते तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

-----------

इन ब्लाकों में गठित हुए उड़नदस्ते

-पराली की घटनाएं रोकने के लिए भिटौरा, तेलियानी, असोथर, बहुआ, हसवा, मलवां, देवमई, अमौली, खजुहा, हथगाम, ऐरायां, धाता व विजयीपुर में सचल दस्ते गठित किए गए हैं। जिसमें बीडीओ, एडीओ, थानाध्यक्ष और ब्लाक स्तरीय अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।

---------------- -पराली जलाना अपराध है, लिए जनजागरूकता फैलाई गयी है, बावजूद पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं। रोकथाम के लिए अफसरों को क्षेत्र भ्रमण कराया जा रहा है। मिलने किसानों पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। संजीव, डीएम

chat bot
आपका साथी