फतेहपुर में नहीं हुआ नाला निर्माण, जल निकासी की समस्या बरकरार

संवाद सहयोगी बिदकी नगर में तहसील के पीछे रहने वाले करीब दो सौ परिवार जल निकासी की ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 11:34 PM (IST)
फतेहपुर में नहीं हुआ नाला निर्माण, जल निकासी की समस्या बरकरार
फतेहपुर में नहीं हुआ नाला निर्माण, जल निकासी की समस्या बरकरार

संवाद सहयोगी, बिदकी : नगर में तहसील के पीछे रहने वाले करीब दो सौ परिवार जल निकासी की बदइंतजामी से जूझ रहे हैं। बस्ती के जल निकासी का इंतजाम न होने कारण बारिश के दिनों में वर्षा का जल घरों में घुस जाता है।

तहसील के पीछे बस्ती में रहने वाले लोगों के घरों का दूषित जल गर्मी के दिनों में नालियों में ही सूख जाता है। बारिश के दिनों में जल निकाली न होने से यहां की गलियां पानी से लबालब हो जाती हैं। इस संकट से निपटने के लिए नगर पालिका को पंपिग सेट लगाने पड़ते हैं। मोहल्ले के जितेंद्र मिश्र ने बताया कि गई बार नगर पालिका से नाला बनवाने के लिए मांग की गई है। हालांकि अभी तक नगर पालिका ने नाले का निर्माण नहीं कराया है। बस्ती में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ईओ निरूपमा प्रताप ने बताया कि बस्ती में बने मकान नगर क्षेत्र के अन्य इलाकों से गहराई पर हैं। इस कारण यहां पर नाला निर्माण कराने के बाद भी जल निकासी संभव नहीं है। इस कारण नाले का निर्माण रुका हुआ है। जल निकासी के लिए कोई अन्य उपाय किया जाएगा। इस पर विचार चल रहा है।

बाइक-साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल

संवाद सूत्र, हथगाम: सुल्तानपुर घोष थाने के बहेरा चौकी चौराहा के समीप मंगलवार देर शाम बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। साइकिल सवार को गंभीर चोट के चलते सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सुल्तानपुर घोष थाने के बारा पुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय संजय पटेल बाइक से खागा की ओर गया था। देर शाम वह वापस गांव लौट रहा था। बहेरा चौकी चौराहे के नजदीक बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहा था, तभी सामने साइकिल से आ रहे ऐरायां गांव निवासी 50 वर्षीय छेदीलाल से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने मौके पर पहुंच घायलों को सड़क से उठाकर किनारे लिटाया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी भिजवाया गया।

chat bot
आपका साथी