विवाद में मां और बेटी को पीटा, पुलिस से शिकायत

संवाद सूत्र थरियांव थाना क्षेत्र के शाहबाउद्दीनपुर निवासी रामरती पत्नी स्वंयबर पासी ने पुलिस क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:05 PM (IST)
विवाद में मां और बेटी को पीटा, पुलिस से शिकायत
विवाद में मां और बेटी को पीटा, पुलिस से शिकायत

संवाद सूत्र, थरियांव : थाना क्षेत्र के शाहबाउद्दीनपुर निवासी रामरती पत्नी स्वंयबर पासी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा, बीती शाम उसका बेटा विजय भैंस चराने जंगल गया था। सरकारी रास्ते से भैंस लेकर घर आ रहा था। तभी गांव के ही रहने वाले चौधरी पुत्र रामखेलावन, राजकरन पुत्र सूरजपाल ने गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दिया। इससे रामरती व उसकी बेटी राधा को चोटें आई हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। मामले पर थानाध्यक्ष नंदलाल सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी