सरकारी विभागों में अधिकांश अधिकारी-कर्मी रहे नदारद

जागरण संवाददाता इटावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों का अधिकांश अधिकारियो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM (IST)
सरकारी विभागों में अधिकांश अधिकारी-कर्मी रहे नदारद
सरकारी विभागों में अधिकांश अधिकारी-कर्मी रहे नदारद

जागरण संवाददाता, इटावा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों का अधिकांश अधिकारियों पर कोई असर नहीं है। लगता है अधिकतर अधिकारियों-कर्मियों ने शनिवार को अवकाश दिवस मान लिया है। दैनिक जागरण ने शनिवार को सरकारी कार्यालयों का जायजा लिया तो अधिकांश अधिकारी-कर्मी नदारद थे। उनकी देखादेखी कर्मी भी गायब थे।

भोगनीपुर प्रखंड कार्यालय पर अधिशासी अभियंता बाहर गए हुए बताए गए तो कार्यालय में एक लिपिक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी मौजूद थे। सिचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता का कार्यालय देखा तो वहां अधीक्षण अभियंता बाहर गए हुए थे, कार्यालय में महज एक लिपिक मौजूद थे। इसके पश्चात विकास भवन देखा तो वहां अपराह्न तीन बजे पर अधिकांश कार्यालयों में सन्नाटा सा पसरा नजर आया। कलेक्ट्रेट स्थित प्रशासनिक कार्यालयों के यह हाल है कि जिलाधिकारी जब तक बैठती हैं तब तक अन्य कार्यालयों में अधिकारी-कर्मी नजर आते हैं। इसके पश्चात अधिकांश कार्यालयों से अधिकारी गायब हो जाते हैं। लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी ही आम जनता की शिकायतों का निस्तारण करते नजर आते हैं।

जब सीडीओ ने लगवाए थे ताले

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने बीते सात दिसंबर को विकास भवन में स्थित पीआरडी कार्यालय में करीब 11 बजे तक अधिकारियों-कर्मियों के गैरहाजिर होने पर कार्यालय कक्ष ताले लगवाकर बंद करवा दिया था। जानकारी होने पर अधिकारी-कर्मी उनके समक्ष आकर गिड़गिड़ाए थे तब माफ कर दिया गया था। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मियों के लिए समय से कार्यालय आकर कार्य करने तथा समय से वापसी करने के निर्देश जारी किए थे।

chat bot
आपका साथी