लापता किसान का शव खेत में मिला

संवाद सूत्र हुसेनगंज (फतेहपुर) लापता किसान का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक खेत मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:46 PM (IST)
लापता किसान का शव खेत में मिला
लापता किसान का शव खेत में मिला

संवाद सूत्र, हुसेनगंज (फतेहपुर) : लापता किसान का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक खेत में मिला। जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को यहां से सिगरेट की डिब्बी, माचिस और बाइक भी मिली है।

हुसेनगंज थाने के महेशपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र पाल शनिवार सुबह आठ बजे बाइक लेकर घर से निकले थे। स्वजन रात भर इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं आए। रविवार सुबह हुसेनगंज कस्बा के राजन गुप्ता के खेत और खलिहान के बीच सुरेंद्र का शव पड़ा हुआ था और मुंह से झाकनिकला था। दिवंगत के शव के नीचे अंगौछा बिछा हुआ था। पूछताछ में दिवंगत के पिता रामकिशोर पाल ने बताया कि बेटा सुरेंद्र स्मैक पीने का आदी था, नशा छुड़वाने के लिए इलाज भी काफी कराया। इसके बाद भी नशे की लत नहीं छूटी। इसकी अत्यधिक नशा करने से मौत हुई है। एसओ सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि नशा करने से किसान की मौत हुई है। शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं है। पत्नी व तीन बच्चे रो-रोकर बेहाल

खबर पाकर दिवंगत की पत्नी, बच्चे साधना, खुशबू व बेटा राहुल मौके पर पहुंचे। शिनाख्त होते ही स्वजन बेहाल रहे। दिवंगत खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी ने बताया कि पिता शनिवार सुबह घर से निकले थे और रात भर घर नहीं आए।

chat bot
आपका साथी