क्वारंटाइन होंगे प्रवासी, घर पहुंचेगी आइसोलेशन किट

जागरण संवाददाता फतेहपुर कोरोना के बिगड़ रहे हालातों के बीच प्रशासन ने रोकथाम की त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 08:32 PM (IST)
क्वारंटाइन होंगे प्रवासी, घर पहुंचेगी आइसोलेशन किट
क्वारंटाइन होंगे प्रवासी, घर पहुंचेगी आइसोलेशन किट

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कोरोना के बिगड़ रहे हालातों के बीच प्रशासन ने रोकथाम की तैयारी भी तेज कर दी है। गैर राज्यों व जनपदों से लौट रहे प्रवासी और कामगारों की शत-प्रतिशत जांच हो और लक्षण मिलने पर उन्हें 10 से 14 दिन तक क्वारंटाइन रखकर देखरेख की जाए इसके लिए नेवलापुर और आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ में क्वारंटाइन सेंटर बनाया है। डीएम ने अफसरों के साथ नेवलापुर और आश्रम पद्धति स्कूल जाकर जायजा लिया।

प्रशासन ने तय किया है कि लौट रहे कामगारों और प्रवासियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन या सड़क मार्ग से आने वालों को पहले क्वारंटाइन सेंटर लाकर जांच की जाएगी। जांच में रिजल्ट निगेटिव है तब भी उसे 10 दिन अपने घर में क्वारंटाइन रहने के निर्देश के साथ घर भेजा जाएगा। अगर उस व्यक्ति में कोरोना के कोई लक्षण है तो और घर में अलग रहने की जगह नहीं है तो उसे प्रशासन के क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके साथ डीएम ने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए मुफ्त में दवाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होना तय

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दवाओं की उपलब्धता, मास्क को लेकर हो रही कार्रवाई, प्रतिदिन जांच का ब्योरा भी लिया। इस दौरान सीएम ने हर रविवार को सख्ती के साथ लॉकडाउन प्रभावी करने को कहा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसपी सतपाल अंतिल, सीडीओ सत्य प्रकाश, एसडीएम समेत समेत सभी अधिकारी रहे। डीएम ने कहा लॉकडाउन की गाइड लाइन शासन से प्राप्त होते ही जिले स्तर पर उसे जारी किया जाएगा। क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा उसी में उल्लेख किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी