जिपं सदस्यों संग बैठक कर विस की तैयारी पर चर्चा

जागरण संवाददाता फतेहपुर कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पार्टी की बैठक हुई। प्रदेश मह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:36 PM (IST)
जिपं सदस्यों संग बैठक कर विस की तैयारी पर चर्चा
जिपं सदस्यों संग बैठक कर विस की तैयारी पर चर्चा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पार्टी की बैठक हुई। प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने पंचायत चुनाव में जीते पांचों जिला पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। साथ ही पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में जुटने का निर्देश दिया।

जिलाध्यक्ष अखिलेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले राकेश प्रजापति, सीता देवी, सुनीता राज, रामादेवी और रामगोपाल निषाद का अभिनंदन किया गया। प्रदेश महासचिव ने कहाकि पार्टी जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करेगी। कहा, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जोरदारी से प्रत्याशी उतरेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, शिवाकांत तिवारी, राजीव लोचन निषाद, पंकज गौतम, अतुल पासवान आदि रहे।

chat bot
आपका साथी