चूल्हे में पक रहा एमडीएम, स्कूल परिसर में धुआं ही धुआं

संवाद सूत्र अमौली विकास खंड अमौली के परसेढ़ा गांव के विकास को गति देने के लिए केंद्रीय मं˜

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:51 PM (IST)
चूल्हे में पक रहा एमडीएम, स्कूल परिसर में धुआं ही धुआं
चूल्हे में पक रहा एमडीएम, स्कूल परिसर में धुआं ही धुआं

संवाद सूत्र अमौली : विकास खंड अमौली के परसेढ़ा गांव के विकास को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्री साध्वी ने गोद लिया था। केंद्रीय मंत्री के गोद लिए इस गांव के कंपोजिट विद्यालय की रसोई में चूल्हे पर एमडीएम (मिड डे मील) पकाया जा रहा है। चूल्हे के धुएं से विद्यालय का धुआं-धुआं हो जाता है।

कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को रसोईया चूल्हे में एमडीएम पका रही थी। चूल्हे से निकलने वाला धुआं विद्यालय के शिक्षक कक्षा वाले कमरों में पहुंच रहा था। जहां पढ़ाई कर रहे नौनिहाल बच्चे धुएं के कारण आंखें मीचते हैं। एमडीएम की रसोई से निकलने वाले धुएं से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। धुएं के कारण विद्यालय की साज-सज्जा व रंगाई पुताई में खर्च किए गए हजारों रुपये भी बेकार हो गए हैं। धुएं के कारण यहां की दीवारें काली हो रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा देवी ने बताया कि गैस खत्म हो गई थी। अमौली एजेंसी से सिलिडर लाना है। रसोई गैस सिलिडर लाने की कोई व्यवस्था न हो पाने के कारण रसोइयों ने लकड़ी से ही चूल्हा जला दिया। एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था हो जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी हौसला प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी