फंदे से लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी खागा कोतवाली क्षेत्र सैदनपुर कांटी गांव में शुक्रवार दोपहर विवाहिता का शव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 08:13 PM (IST)
फंदे से लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप
फंदे से लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, खागा : कोतवाली क्षेत्र सैदनपुर कांटी गांव में शुक्रवार दोपहर विवाहिता का शव फंदे में लटका मिला। दिवंगत के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के खातिर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

थरियांव थानाक्षेत्र के देहुली गांव निवासी रामचंद्र लोधी ने पुत्री 21 वर्षीय रचना देवी का विवाह सैदनपुर कांटी निवासी वीरेंद्र के साथ फरवरी 2020 में किया था। रामचंद्र ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि पुत्री ने कमरे के अंदर पंखा के हुक से फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। कोतवाली प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

खागा में युवक ने जान दी

बैरागी का पुरवा मोहल्ला में 25 वर्षीय नितेश पुत्र बच्चीलाल रैदास ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजन ने बताया कि बीते एक वर्ष से नितेश अवसादग्रस्त रहता था। सुबह घर में सन्नाटा देखकर उसने फांसी लगा ली।

chat bot
आपका साथी