मायके आई विवाहिता खेतों में मिली बेहोश, मौत

जागरण संवादाता फतेहपुर ससुराल से मायके आई विवाहिता जंगल जाने की बात कहकर घर से निक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:49 PM (IST)
मायके आई विवाहिता खेतों में मिली बेहोश, मौत
मायके आई विवाहिता खेतों में मिली बेहोश, मौत

जागरण संवादाता, फतेहपुर : ससुराल से मायके आई विवाहिता जंगल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान विवाहिता खेत में बेहोशी की हालत में मिली। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मलवां थाने के लालपुर गांव निवासी निर्मला देवी (35) पत्नी स्व. शिव सागर साहू बीते दिनों असोथर थाने के छीतमपुर गांव मायके आई हुई थी। मंगलवार को पांच बजे वह जंगल की ओर गई थी। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर चिता हुई। स्वजन ने खेतों की तरफ जाकर खोजबीन की। खेतों में वह बेहोशी हालत में मिली तो अस्पताल लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी