किसान मधुमक्खी को बनाएं आय का जरिया

जागरण संवाददाता फतेहपुर वह दौर अलग था जब खेती करने में मुनाफा कम था अब किसान परंपर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:18 PM (IST)
किसान मधुमक्खी को बनाएं आय का जरिया
किसान मधुमक्खी को बनाएं आय का जरिया

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : वह दौर अलग था, जब खेती करने में मुनाफा कम था, अब किसान परंपरागत खेती से बाहर निकल कर व्यावसायिक खेती के माडल को अपनाकर आय बढ़ा सकते हैं। यह बात कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय कृषि संकाय के डीन डा. डीआर सिंह ने कही।

सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र में मधुमक्खी पालन का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में अलग-अलग गांवों के 25 किसानों ने हिस्सा लिया। डीन ने किसानों को मधुमक्खी पालन से होने वाले फायदों के बारे में बताया। प्रशिक्षण दौरान कृषि विज्ञानी डा. साधना वैश ने मधुमक्खी पालन की विशेषताएं बताईं। विज्ञानी डा. देवेंद्र स्वरूप ने मधुमक्खी पालन को आय में वृद्धि का जरिया बताया। इस मौके पर डा. नौशाद आलम ने जैविक खेती एवं वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की विधियां भी समझायी। प्रशिक्षण में शामिल किसानों को मधुमक्खी पालन की विधियां बताने के लिए केंद्र का भ्रमण भी कराया गया।

chat bot
आपका साथी