मौसम आधारित खेती के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता फतेहपुर किसानों को मौसम के प्रति जागरूक करने के लिए असोथर कस्बे में ए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:32 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:32 PM (IST)
मौसम आधारित खेती के लिए किया जागरूक
मौसम आधारित खेती के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : किसानों को मौसम के प्रति जागरूक करने के लिए असोथर कस्बे में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने कहा कि मौसम की पल-पल की जानकारी के लिए किसान अपने मोबाइल में मेघदूत एप को डाउन लोड कर लें। कहा हवा की गति, तापमान के साथ बारिश, आद्रता की जानकारी होने पर फसलों की सुरक्षा के प्रति पहले से उपाय किए जा सकते है। प्रगतिशील किसान जयदेव सिंह ने कहा कि मौसम की अपडेट जानकारी से किसानों को लाभ मिल रहा है। गोष्ठी में अमित अग्निहोत्री, गौरव सिंह, जगदीश चौहान आदि रहे।

chat bot
आपका साथी