नेताओं ने खो दिया भरोसा, परख कर डालेंगे वोट

अशोक सिंह खखरेड़ू (फतेहपुर) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता अबकी बार योग्य प्रत्याशी को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:34 PM (IST)
नेताओं ने खो दिया भरोसा, परख कर डालेंगे वोट
नेताओं ने खो दिया भरोसा, परख कर डालेंगे वोट

अशोक सिंह, खखरेड़ू (फतेहपुर)

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता अबकी बार योग्य प्रत्याशी को तवज्जो दे रहे हैं। वोट मांगने के लिए विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सुबह से देर रात तक मतदाताओं के बीच जाकर समर्थन मांग रहे हैं। ग्राम पंचायतों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को लेकर भी यही हालत है। गांव की बदहाल सड़कें, गंदगी, पेयजल किल्लत, बिजली व अन्ना मवेशियों की समस्या से परेशान ग्रामीण, वोट के लिए चौखट पर आने वाले प्रत्याशियों के सामने अपनी बात रख दे रहे हैं।

डेंडासाई जिला पंचायत सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां कई दलीय और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। सोमवार सुबह दस बजे सलेमपुर गांव पहुंचे तो यहां पर तिराहे पर खुली एक दुकान के बाहर ग्रामीणों के बीच चुनावी चर्चा छिड़ी थी। महेश, कल्लू सिंह, जुगराज, दिनेश व कलीम के बीच गांव के विकास की चर्चा हो रही थी। महेश बोले गांवन में जउन तान अन्ना जानवर घूमत हैं, फसलें नहीं बचती हैं। कउनो प्रत्याशी इनकी बात नहीं करत हय। कल्लू सिंह बोले यमुना किनारे के गांवन तक बिजली नहीं पहुंचत हय। कउनो हमार बात अधिकारिन तक नहीं पहुंचा पावत हय। जुगराज का कहना था चिकनी-चुपड़ी बाते करिके वोट हथियावे वालै जीतय के बाद दुबारा नहीं देखात हय। अबकी अइसन प्रत्याशी चुनिबै, जउन सरल होय हमेशा मउके मा मिलै। कलीम बोल पड़े अरे क्षेत्र की सड़कन से रोजाना सैकड़न ट्रक व ट्रैक्टर मौरंग लादिकै निकरत हय। सरकार का करोड़न रुपिया मिलत हय, ओहिका बादव सड़कन की दशा देखि लेवो। एक घंटे बाद 11 बजे खरसेड़वा गांव पहुंचे तो वहां पर नीम के पेड़ तले कुछ ग्रामीण आराम से बैठे मिल गए। इनके बीच इस बार किसको वोट दिया जाए, इस बात की चर्चा हो रही थी। विवेक, छेदीलाल प्रजापति, जय सिंह, संतोष सिंह व मनोज गर्ग के बीच छिड़ी चुनावी चर्चा में गांव का विकास प्रमुख मुद्दा था। सभी लोग ग्राम सभा में योग्य प्रत्याशी को जिताने पर एक-दूसरे का साथ मांग रहे थे। छेदीलाल प्रजापति बोले चुनाव मा तो अबकी तमाम अइसन लोग खड़े हय जिनका पहिले कतो सोचा तक नहीं रहै। जय सिंह का कहना था अब खड़ै चाहे जेतने होय, एक का चुनाव तो करेन का पड़ी। मनोज गर्ग बोले अइसा नहीं आय एक अच्छा आदमी चुनिकै ओहिके सिर ताज बांधय मा पांच साल तक पछिताय का न परी। एक बार जल्दबाजी कीन्हा तो पूरा पांच साल पछिताय के सिवाय कुछ हाथ न आई। देवरार ग्राम सभा के बम्बुरार गांव पहुंचकर मतदाताओं की नब्ज टटोली तो यहां पर भी खेती-बाड़ी से फुर्सत मिलने पर चुनाव ही चर्चा का केंद्र था। दोपहर 12 बजे गांव के बाहर बरगद के पेड़ तले पांच लोग बैठकर चर्चा में मशगूल मिले। पप्पू सिंह, प्रमोद सिंह, गौरव, भोला पहलवान तथा अमित सिंह के बीच चुनावी चर्चा छिड़ी थी। ग्रामीण मतदाता इस बार पढ़े-लिखे व्यक्ति को चुनकर क्षेत्र की कमान देने के पक्ष में हैं। पप्पू सिंह का कहना था बरसात के दिन मा नहर पटरी से निकलब मुश्किल होई जात हय। अइसा नहीं आय कि जिला पंचायत से रस्ता पक्का न करावा जा सकै। प्रमोद सिंह बोले क्षेत्र की तारे एकदम जर्जर पड़ी हैं, कोउ ध्यान दे वाला नहीं आय। किसानन का बिजली नहीं मिल पावत, पढ़इया लरिकन का बिजली न मिलय से तैयारी करै मा दिक्कत होत हय। भोला पहलवान कहते है अरे भाई कोरोना के कहर मा सरकार सबका मरैका छोड़ दीहिसि है।

chat bot
आपका साथी