आंधी-बारिश से ढहा कच्चा मकान, गृहस्वामी घायल

जागरण टीम फतेहपुर खखरेड़ू थाना क्षेत्र के गुलरिहापर मजरे चचीड़ा गांव में भोर पहर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:08 PM (IST)
आंधी-बारिश से ढहा कच्चा मकान, गृहस्वामी घायल
आंधी-बारिश से ढहा कच्चा मकान, गृहस्वामी घायल

जागरण टीम, फतेहपुर : खखरेड़ू थाना क्षेत्र के गुलरिहापर मजरे चचीड़ा गांव में भोर पहर आंधी-पानी से कमजोर हुआ कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार की शाम के बाद गुरुवार की भोर पहर आए तेज अंधड़ व बारिश से आम, केला व तरबूज-खरबूजा की फसल को खासी चपत लगी है।

चचीड़ा गांव के रहने वाले शोभीलाल पासवान का परिवार गहरी नींद में सोया था। गुरुवार भोर पहर अचानक कच्चा मकान तेज आवाज के साथ ढह गया। अंधेरे में ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे गृहस्वामी को बाहर निकाला जा सका। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके तहसील प्रशासन को दी है। बुधवार की शाम हुई बारिश व तेज अंधड़ से केले की फसल गिर गई। बिदकी क्षेत्र के सेलावन गांव समेत आसपास के गांवों में खरबूजे की खेती बहुतायत में होती है। क्रय केंद्रों में भीगा किसानों का गेहूं

विभिन्न क्रय केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे किसानों का हजारों क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है। बुधवार की शाम व गुरुवार की भोर पहर तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश से किसानों का गेहूं गीला हो गया। हालांकि, किसानों ने पॉलीथीन से ढककर अपनी उपज को बचाने का पूरा प्रयास किया। डिप्टी आरएमओ रमेश कुमार ने कहा कि किसानों का गेहूं सुरक्षित रखवाने के इंतजाम करवाए जाएंगे।

किसानों की समस्या उठाई

धाता क्रय केंद्र में किसानों की शिकायत पर डेंडासाई जिपंस प्रतिनिधि ओमप्रकाश गिहार ने पहुंचकर प्रभारी लालचंद्र से वार्ता की। मुकेश सिंह, सुनील सिंह, अजय सिंह, राजू आदि किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी किसानों का गेहूं खरीदने में आनाकानी करते हैं। केंद्र प्रभारी ने आश्वस्त किया कि सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।

chat bot
आपका साथी