कुमार शेखर मंडल उपाध्यक्ष, रवि बने जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता फतेहपुर गायिकी और गायक को सही प्लेटफार्म तक पहुंचाने के लिए गठित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:39 PM (IST)
कुमार शेखर मंडल उपाध्यक्ष, रवि बने जिलाध्यक्ष
कुमार शेखर मंडल उपाध्यक्ष, रवि बने जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : गायिकी और गायक को सही प्लेटफार्म तक पहुंचाने के लिए गठित राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच नई दिल्ली ने जिले में भी कदम रखा है। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष और लोक गायक नीरज तिवारी ने कुमार शेखर को मंडल उपाध्यक्ष और रवि साहू को जिले की कमान सौंपी। गायक नीरज और यूथ आइकान डा अनुराग श्रीवास्तव ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया।

मंडल उपाध्यक्ष ने बताया कि पूरे भारत के कलाकारों को उचित मंच देना एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच का गठन किया गया है। कहा, जल्दी ही फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ में संस्था में गठन करेगी। जिले के उदीयमान कलाकारों को जोड़कर उन्हें बड़े मंच एवं सिनेमा तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर सर्व फार ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह व आचार्य रामनारायण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी