कायस्थ एकजुट होकर हासिल करें शासन-सत्ता में मुकाम

जागरण संवाददाता फतेहपुर कायस्थ समाज में उर्वरा की कमी नहीं है यदि एकजुट होकर शासन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:34 PM (IST)
कायस्थ एकजुट होकर हासिल करें शासन-सत्ता में मुकाम
कायस्थ एकजुट होकर हासिल करें शासन-सत्ता में मुकाम

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कायस्थ समाज में उर्वरा की कमी नहीं है, यदि एकजुट होकर शासन-सत्ता की ओर कदम बढ़ाए जाएं तो यह समाज भी सत्ता में उचित भागेदारी पा सकेगा। यह बात अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने शहर के एक लाज में कही। वह प्रथम नगर आगमन पर कायस्थ महासभा से जुड़े सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। अभिनंदन समारोह व बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय बिहारी श्रीवास्तव तो संचालन डा. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रहस बिहारी श्रीवास्तव, सूर्यभान श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। चित्रगुप्त आरती में शामिल हुए लोग

मोटेमहादेव मंदिर में रविवार को भगवान चित्रगुप्त की आरती डा. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई। आरती में अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। यहां पर प्रसाद वितरण के साथ ही कायस्थ समाज के उत्थान के लिए प्रार्थना की गई।

chat bot
आपका साथी